राइजिंग सनशाइन मानव कल्याण फाउंडेशन की ओर से केसरवानी ठाकुरबाड़ी सिकंदरा में अध्यक्ष रंजीत केसरी के नेतृत्व में अन्न बचाओ धन बचाओ कार्यक्रम किया गया सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर,गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं मिठाई बाटकर खुशियों का इजहार किया एवं संस्था का स्लोगन उतना ही ले थाली में ,व्यर्थ नहीं जाए नाली में। भूखे सोए जो इंसान, उनका भी रखें ध्यान। की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए सभी लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि हम लोग अन्न की बर्बादी को रोकने के लिए स्वयं भी अपनी थाली में खाना बर्बादी नहीं होने देंगे और लोगों को भी खाना बर्बाद करने से रोकेंगे सभी ने बुलंद आवाज में एक साथ संकल्प लिया इस मौके पर संस्थापक प्रदीप केसरी, प्रदेश महामंत्री विनोद केसरी, पवन केसरी, निगरानी समिति सदस्य शंकर केसरी,कुलदीप केसरी, संजीव केसरी, निगरानी समिति सदस्य राजेंद्र केसरी,भाजपा नेता रणजीत जोशी,संजय केसरी ,दिलीप केसरी ,सुबोध केसरी, बाबुल सिंह, संदीप केसरी प्रहलाद केसरी,शंभू केसरी, संतोष केसरी, कृष्ण केसरी समेत अनेकों लोग उपस्थित हुए